Menu
#Mumbai

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सम्मान सभा में डॉ. अम्बेडकर के योगदान को किया गया याद, कहा – भाजपा सरकार में मिला डॉ. अम्बेडकर को वास्तविक सम्मान

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की स्मृति में शुक्रवार को देहरादून भाजपा महानगर द्वारा आईआरडीटी सभागार में “डॉ. अम्बेडकर सम्मान सभा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया और बाबा साहेब के योगदान को …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 अप्र, 2025
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सम्मान सभा में डॉ. अम्बेडकर के योगदान को किया गया याद, कहा – भाजपा सरकार में मिला डॉ. अम्बेडकर को वास्तविक सम्मान

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की स्मृति में शुक्रवार को देहरादून भाजपा महानगर द्वारा आईआरडीटी सभागार में “डॉ. अम्बेडकर सम्मान सभा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया और बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्चा राष्ट्रनिर्माता बताया।

मंत्री जोशी ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर को उनके विचारों और कार्यों के अनुरूप सम्मान भाजपा सरकार में ही मिला है। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस ने डॉ. अम्बेडकर को वह स्थान नहीं दिया जिसके वे वास्तव में हकदार थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का काम किया है और उनकी सोच को देश के कोने-कोने तक पहुँचाया है।”

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने भी डॉ. अम्बेडकर के सामाजिक समरसता और समानता के विचारों को युवाओं तक पहुँचाने की जरूरत पर बल दिया।

इस मौके पर टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक सविता कपूर, विधायक खजान दास, बबीता सहलोत्रा, सुरेंद्र राणा सहित अन्य कई गणमान्य लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tagged:
Share This Article