Menu
#Mumbai

नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल बलूनी को ऐतिहासिक जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

  मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के लोकार्पण के लिए सांसद अनिल बलूनी को दिया निमंत्रण।     नई दिल्ली, 29 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल बलूनी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 29 जून, 2024
नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल बलूनी को ऐतिहासिक जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

 

मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के लोकार्पण के लिए सांसद अनिल बलूनी को दिया निमंत्रण।

 

 

नई दिल्ली, 29 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को नई दिल्ली में पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल बलूनी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें ऐतिहासिक जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अनिल बलूनी को मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के लोकार्पण के लिए भी आमंत्रित किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा मसूरी में 144 करोड़ रुपए की मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा शीघ्र ही पेयजल पंपिंग योजना का लोकार्पण सांसद अनिल बलूनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के लिए सांसद अनिल बलूनी का आभार भी प्रकट किया।

Tagged:
Share This Article