Menu
#National

दिल्ली की गलियों में दुपहिया वाहन पर प्रचार के लिए निकले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी 

नई दिल्ली उत्तराखंड के कृषि और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत दिल्ली तिमारपुर विधानसभा के मुरलीवाला कुआ सब्जी बाजार घंटाघर में संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव केजरीवाल …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 14 मई, 2024

नई दिल्ली 

उत्तराखंड के कृषि और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के अंतर्गत दिल्ली तिमारपुर विधानसभा के मुरलीवाला कुआ सब्जी बाजार घंटाघर में संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में किए गए भ्रष्टाचार पर प्रहार का है।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में विश्व पटल पर भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल में देश विश्व की तीसरी मजबूत अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। निश्चित तौर पर दिल्ली की जनता मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाते हुए भाजपा को बड़े अंतर से विजय करने जा रही है।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रोहतास नगर विधानसभा के अशोक नगर मंडल के पहाड़ी मंदिर के डी ब्लॉक में और रामनगर मंडल के दीवान नर्सिंग होम में आयोजित सभा को भी संबोधित किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा जनता से मिल रहा अपार समर्थन इस बात का प्रमाण है कि दिल्लीवासी झूठ, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार पर आधारिक सरकार के विरुद्ध दिल्ली की जनता ने भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाने जा रही है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटें प्रचंड बहुमत से जीतने जा रही है। उन्होंने कहा दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें भी भाजपा बड़े अंतर से विजय होने जा रही है।

इस अवसर पर पूर्व निगम पार्षद श्याम लाल, कार्यक्रम संयोजक मनोज, मुकेश वर्मा, गिरीश बलूनी, अनुराज चंदेल, ओम प्रकाश, दीपक ठाकुर, राजू बंसल,भगवान दास, मनीष, सुरेद्र शर्मा, पंकज, अभिषेक जैन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Tagged:
Share This Article