Menu
#Mumbai

छोलिया नृतक और ढोल वादकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 4 घायल

पिथौरागढ़ सोमवार को जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अडोली के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना पर ASI सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। वाहन बोलेरो (UK05TA- 2683 )में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 22 अप्र, 2024
छोलिया नृतक और ढोल वादकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत 4 घायल

पिथौरागढ़

सोमवार को जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि एंचोली क्षेत्रान्तर्गत अडोली के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना पर ASI सुंदर सिंह बोरा के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

वाहन बोलेरो (UK05TA- 2683 )में कुल 08 लोग सवार थे जो शादी समारोह में सम्मिलित होने के उपरांत वापस अपने घर आ रहे थे जिस दौरान अनियंत्रित होने से उक्त वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों द्वारा 04 घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस व लोगों से समन्वय स्थापित कर घटना में मृत 04 लोगों के शवों को खाई से बाहर निकाल कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

*मृतको का विवरण*

 

1. अजय कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र होशियार

2. पवन कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र जगत राम

3. अंगद कुमार उम्र 34 वर्ष पुत्र जगत राम

4. कैलाश कुमार उम्र 48 वर्ष पुत्र शोबन राम

Tagged:
Share This Article