Menu
#Mumbai

मारपीट में चार डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश। एम्स के चार सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों के खिलाफ सुरक्षाकर्मी से मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। सुरक्षा कर्मी हरेंद्र सिंह ने बताया कि बीते दो अक्तूबर को अन्य सुरक्षाकर्मी के साथ वाहन पार्किंग को लेकर डॉ. सावंत दलाल ने बहस की और गाली-गलौज करने लगा। पर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 अक्ट, 2024
मारपीट में चार डॉक्टरों पर मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश

एम्स के चार सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों के खिलाफ सुरक्षाकर्मी से मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। सुरक्षा कर्मी हरेंद्र सिंह ने बताया कि बीते दो अक्तूबर को अन्य सुरक्षाकर्मी के साथ वाहन पार्किंग को लेकर डॉ. सावंत दलाल ने बहस की और गाली-गलौज करने लगा। पर वह मौके पर पहुंचा तो डॉक्टर ने उसके साथ भी गाली गलौज की। कुछ देर बाद डॉ. सावंत व उसके साथ डॉ. राहुल, डॉ. दीपक सांगवान, डॉ. दीपक कुमार और अन्य ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया।

Tagged:
Share This Article