Menu
#अंतराष्ट्रीय

CBSE 10th, 12th Result 2024 : सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं में कौन बना टॉपर, कौन सा जोन रहा बेस्ट, जानें

CBSE 10th, 12th Result 2024 : सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. 10वीं और 12वीं दोनो कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है. लड़कियों का रिजल्ट 10वीं में 94.75% और 12वीं में 91.52% रहा है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 91.52% लड़कियां पास हुई …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 मई, 2024
CBSE 10th, 12th Result 2024 : सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं में कौन बना टॉपर, कौन सा जोन रहा बेस्ट, जानें

CBSE 10th, 12th Result 2024 : सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. 10वीं और 12वीं दोनो कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है. लड़कियों का रिजल्ट 10वीं में 94.75% और 12वीं में 91.52% रहा है।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 91.52% लड़कियां पास हुई हैं. जबकि लड़कों का रिजल्ट 85.12% रहा है. इस साल 12वीं में लड़कों के मुकाबले लड़कियां 6.40% अधिक पास हुई हैं।

सीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में त्रिवेंद्रम (तिरुअनंतपुरम) का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है. 10वीं में त्रिवेंद्रम का रिजल्ट 99.75% बच्चे पास हुए हैं. विजयवाड़ा 99.60% के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं, चेन्नई 99.30% रिजल्ट के साथ तीसरे नंबर पर है।

सीबीएसई 10वीं, 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट

सीबीएसई बोर्ड ने इस साल 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की है. बोर्ड ने इसका ऐलान पहले ही कर दिया था. टॉपर्स की लिस्ट जारी न करने का मकसद बच्चों को अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचाना है।

 

 

 

 

Tagged:
Share This Article