Menu
#News

भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों पर केंद्र सरकार अलर्ट:

स्वास्थ्य मंत्री की ये समीक्षा बैठक आज दोपहर 12 बजे होगी। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों को साथ कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करेंगे। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग, नीति आयोग, NTAGI के अधिकारी भी शामिल होंगे। पांच हजार से ज्यादा मामले आए आज: देश में एक …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 07 अप्र, 2023
भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों पर केंद्र सरकार अलर्ट:

स्वास्थ्य मंत्री की ये समीक्षा बैठक आज दोपहर 12 बजे होगी।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों को साथ कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करेंगे।

इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग, नीति आयोग, NTAGI के अधिकारी भी शामिल होंगे।

पांच हजार से ज्यादा मामले आए आज:

देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,335 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,39,054 हो गई है।

पिछले 195 दिन में सामने आए ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं।

वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 25,587 पर पहुंच गई है।

देश में पिछले साल 23 सितंबर को संक्रमण के 5,383 दैनिक मामले सामने आए थे।

मृतक संख्या बढ़कर 5,30,929 हो गई:

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में दो-दो और केरल तथा पंजाब में एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,929 हो गई।

वहीं, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में सात नाम और जोड़े हैं।

अभी तक 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी:

अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 25,587 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.6 प्रतिशत है।

मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है।

देश में संक्रमण की दैनिक दर 3.32 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 2.89 प्रतिशत है।

अभी तक कुल 4,41,82,538 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरणअभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

Tagged:
Share This Article