Menu
#मनोरंजन

CEO ने SBI के प्रधान कार्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

  संवाददाता : विनय उनियाल, देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गुरुवार को देहरादून स्थित भारतीय स्टेट बैंक के प्रधान कार्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने “वोट करेगा उत्तराखण्ड” थीम का अनावरण किया। कार्यक्रम के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 22 मा, 2024
CEO ने SBI के प्रधान कार्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

 

संवाददाता : विनय उनियाल,

देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गुरुवार को देहरादून स्थित भारतीय स्टेट बैंक के प्रधान कार्यालय में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने “वोट करेगा उत्तराखण्ड” थीम का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वहां मौजूद समस्त बैंक कर्मियों को मतदाता शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनजागरूकता के लिए प्रयोग की जाने वाली एटीएम वेन को फ़्लैग ऑफ कर रवाना किया।

Tagged:
Share This Article