Menu
#Mumbai

महिला आयोग की अध्यक्ष ने छात्राओं के साथ देखी द केरल स्टोरी

देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने छात्राओं को फ़िल्म दिखाते हुए कहा कि यह फ़िल्म केरल में हुई अनेको घटनाओं को उजागर करते हुए आप सब को जागरूक करने का काम भी करेगी। साथ ही उन्होंने वहां उपस्थित छात्राओं को जागरूक करते हुए यह संदेश भी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 15 मई, 2023
महिला आयोग की अध्यक्ष ने छात्राओं के साथ देखी द केरल स्टोरी

देहरादून।

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने छात्राओं को फ़िल्म दिखाते हुए कहा कि यह फ़िल्म केरल में हुई अनेको घटनाओं को उजागर करते हुए आप सब को जागरूक करने का काम भी करेगी। साथ ही उन्होंने वहां उपस्थित छात्राओं को जागरूक करते हुए यह संदेश भी दिया कि हमे अपनी संस्कृति और संस्कारों को कभी नही छोड़ना चाहिए साथ ही हमे सोशियल मीडिया जैसे प्लेटफार्म पर अनजान व्यक्तियों के संपर्क से दूरी बना कर रखनी चाहिए। सदैव सतर्क रहते हुए अपने माता पिता के साथ अपनी दैनिक दिनचर्या को साझा भी करना चाहिए।

कुसुम कण्डवाल ने बताया कि आज माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में महिलाएं ऊंचाइयों और बुलंदियों को छू रही है आज आवश्यकता है तो हमे जागरूक होकर अपने संस्कारों व संस्कृति के साथ आगे बढ़ने की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रकार के प्रकरणों को रोकने के लिए राज्य के हित में सख्त धर्मांतरण कानून भी बनाया है।

इस अवसर पर अभाविप की प्रदेश अध्यक्ष डॉ ममता सिंह, आरएसएस के सुरेन्द्र सिंह, विहिप के संगठन मंत्री अंकुर जी, मनोज बिष्ट, सुमन चौहान, नीता काण्डपाल सहित MKP, DAV व SGRR की 96 छात्राएं उपस्थित रही।

Tagged:
Share This Article