Menu
#Mumbai

चमोली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने की आपदा राहत कार्यों की समीक्षा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर प्रातःकालीन बैठक के दौरान चमोली जिले के नंदानगर घाट क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और राहत कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए, राहत एवं …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 सित, 2025
चमोली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने की आपदा राहत कार्यों की समीक्षा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर प्रातःकालीन बैठक के दौरान चमोली जिले के नंदानगर घाट क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और राहत कार्यों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए, घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही, आपदा प्रबंधन विभाग को प्रभावित क्षेत्र का अतिशीघ्र स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर मौके की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Tagged:
Share This Article