Menu
#News

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरा भारी मलबा, बाल-बाल बचे लोग

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। गौचर तलधारी के पास पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर सड़क पर गिरने से हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है। सुबह के समय हुई इस घटना में वहां से गुजरने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 30 जून, 2025
चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरा भारी मलबा, बाल-बाल बचे लोग

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। गौचर तलधारी के पास पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर सड़क पर गिरने से हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है। सुबह के समय हुई इस घटना में वहां से गुजरने वाले लोग बाल-बाल बचे हैं। इसी तरह कर्णप्रयाग नेनीसैंण मोटर मार्ग पर भी आईटीआई से लगभग 500 मीटर आगे पहाड़ी से चट्टान टूटकर सड़क पर गिर गई है, जिससे कपीरीपट्टी के लोगों को डिम्मर सिमली के रास्ते कर्णप्रयाग पहुंचना पड़ रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड के नौ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में अत्यधिक बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेताया है कि तेज बारिश से जलभराव, भूस्खलन और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है।

बारिश का प्रभाव गंगा नदी पर भी दिखाई दे रहा है। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ा है और सुबह 11 बजे तक यह चेतावनी रेखा 293 मीटर के करीब 292.90 मीटर तक पहुंच गया है। इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गंगा घाट खाली करा दिए हैं और किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के प्रशासन ने बाढ़ राहत चौकियां स्थापित की हैं और जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि आवश्यक न हो तो पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से बचें और नदी-नालों के पास न जाएं।

Tagged:
Share This Article