Menu
#News

चमोली: थराली में बादल फटने से भारी तबाही, दो लोग लापता

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले की थराली तहसील में देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। थराली तहसील के टूनरी गदेरा में बादल फटने के कारण भारी मलबा आने से एसडीएम आवास समेत कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 अग, 2025
चमोली: थराली में बादल फटने से भारी तबाही, दो लोग लापता

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले की थराली तहसील में देर रात बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। थराली तहसील के टूनरी गदेरा में बादल फटने के कारण भारी मलबा आने से एसडीएम आवास समेत कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थिति गंभीर है।

चमोली

बादल फटने से थराली बाजार, कोटदीप और तहसील थराली परिसर में भारी मलबा आ गया है। चेपड़ों और सागवाड़ा समेत कई इलाकों में व्यापक नुकसान हुआ है। घरों और दुकानों में मलबा भर जाने से स्थानीय लोगों की स्थिति चिंताजनक है। तहसील परिसर में कई वाहन भी मलबे में दब गए हैं। राड़ीबगड़ में स्थित एसडीएम आवास भी मलबे से पूरी तरह दब गया, जिसके कारण एसडीएम और अन्य अधिकारियों को रात में ही सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा।

इस प्राकृतिक आपदा में सागवाड़ा गांव में एक व्यक्ति और 20 वर्षीय युवती समेत दो लोगों के लापता होने की सूचना है। चेपड़ों इलाके में तीन से अधिक दुकानें पूरी तरह बह गई हैं। थराली बाजार मलबे से पट गया है और कई वाहन मलबे के साथ बहकर लोगों के घरों तक पहुंच गए हैं। इस घटना के कारण थराली-सागवाड़ा मार्ग और थराली-ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा में पूरी तरह बंद हो गए हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए राहत और बचाव कार्यों के लिए तुरंत कार्रवाई शुरू की गई है। गौचर से एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। ग्वालदम से एसएसबी के जवान भी मदद के लिए भेजे गए हैं। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें लापता लोगों की तलाश और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।

भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए थराली, देवाल और नारायणबगड़ तीनों विकासखंडों के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है और सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

Tagged:
Share This Article