Menu
#घटना

चमोली : चारधाम यात्रा 2024 को निर्विघ्न व सकुशल रूप से सम्पन्न करवाने के लिए कोतवाली श्री बद्रीनाथ का किया गया विधिवत शुभारम्भ..

    भगवान श्री बद्रीनाथ जी के कपाट 12 मई को खुल रहें है जिसके लिए चमोली पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है । पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश पंवार महोदय के निर्देशन में पूजा पाठ के साथ ही कोतवाली श्री बद्रीनाथ जी का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इससे …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 मई, 2024
चमोली : चारधाम यात्रा 2024 को निर्विघ्न व सकुशल रूप से सम्पन्न करवाने के लिए कोतवाली श्री बद्रीनाथ का किया गया विधिवत शुभारम्भ..

 

 

भगवान श्री बद्रीनाथ जी के कपाट 12 मई को खुल रहें है जिसके लिए चमोली पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है । पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश पंवार महोदय के निर्देशन में पूजा पाठ के साथ ही कोतवाली श्री बद्रीनाथ जी का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इससे पहले पुलिस कर्मियों ने कोतवाली परिसर में श्रमदान किया। चारधाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न करने हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल श्री बद्रीनाथ भेजा गया है। थानाध्यक्ष के रुप में उप नि0 श्री नवनीत भंडारी को नियुक्त किया गया।

 

चारधाम यात्रा हेतु पधारने वाले समस्त यात्रियों व श्रद्धालुओं का चमोली पुलिस हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करती है। हम आपकी सुरक्षित यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है।

 

इस दौरान होटल एसोशिएसन के अध्यक्ष राजेश मेहता,  विष्णु प्रसाद नैथानी (सदस्य), पितांबर मोल्फा (ग्राम प्रधान माणा) व थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Share This Article