Menu
#Mumbai

चंपावत: लोहाघाट पॉलिटेक्निक में प्रैक्टिकल के दौरान बड़ा हादसा; केमिकल की बोतल गिरने से फैली गैस, शिक्षिका और 7 छात्राएं बेहोश.

लोहाघाट/चंपावत (7 फरवरी 2026): चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ फार्मेसी विभाग की प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल के दौरान एक खतरनाक केमिकल की बोतल गिरकर टूट गई। इससे निकली तीखी गैस और गंध की चपेट में आने से एक शिक्षिका …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 07 फ़र, 2026
चंपावत: लोहाघाट पॉलिटेक्निक में प्रैक्टिकल के दौरान बड़ा हादसा; केमिकल की बोतल गिरने से फैली गैस, शिक्षिका और 7 छात्राएं बेहोश.

लोहाघाट/चंपावत (7 फरवरी 2026): चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ फार्मेसी विभाग की प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल के दौरान एक खतरनाक केमिकल की बोतल गिरकर टूट गई। इससे निकली तीखी गैस और गंध की चपेट में आने से एक शिक्षिका और 7 छात्राएं बेहोश हो गईं। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा तफरी मच गयी।

लोहाघाट पॉलिटेक्निक में प्रैक्टिकल के दौरान बड़ा हादसा; केमिकल की बोतल गिरने से फैली गैस, शिक्षिका और 7 छात्राएं बेहोश
लोहाघाट पॉलिटेक्निक में प्रैक्टिकल के दौरान बड़ा हादसा; केमिकल की बोतल गिरने से फैली गैस, शिक्षिका और 7 छात्राएं बेहोश

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को फार्मेसी प्रथम वर्ष की छात्राएं अपनी शिक्षिका के निर्देशन में लैब में प्रैक्टिकल कर रही थीं। इसी दौरान टेबल पर रखी ऐसीटल क्लोराइड (Acetyl Chloride) केमिकल की एक बड़ी बोतल अचानक नीचे गिर गई और फट गई।

गैस का असर: बोतल टूटते ही पूरे कमरे में केमिकल की तीखी गंध फैल गई। यह गंध इतनी तेज थी कि वहां मौजूद छात्राओं और शिक्षिका का दम घुटने लगा और देखते ही देखते 7 छात्राएं और शिक्षिका बेहोश होकर गिर पड़ीं।

आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लैब में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कॉलेज प्रशासन और अन्य छात्रों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए सभी बेहोश छात्राओं और शिक्षिका को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ऐसीटल क्लोराइड के संपर्क में आने से सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन जैसी समस्याएं होती हैं।

 

 

 

Tagged:
Share This Article