Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड के कई जिलों में आज फिर बारिश के आसार:

जिससे तापमान में खासी गिरावट आ गई है। वहीं गर्मी से निजात पाने के लिए पर्यटक बड़ी तादाद में हिल स्टेशनों का रुख कर रहे हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में जताई बारिश की संभावना: वहीं बीते दिनों मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई और उत्तराखंड …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 22 अप्र, 2023
उत्तराखंड के कई जिलों में आज फिर बारिश के आसार:

जिससे तापमान में खासी गिरावट आ गई है। वहीं गर्मी से निजात पाने के लिए पर्यटक बड़ी तादाद में हिल स्टेशनों का रुख कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में जताई बारिश की संभावना:

वहीं बीते दिनों मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई और उत्तराखंड के कई पर्वतीय जिलों में बारिश हुई।

जबकि प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिली।

वहीं आज मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

गौर हो कि उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज पल-पल बदलता रहता है।

अचानक आए बदलाव से हिल स्टेशनों का मौसम सुहावना बना हुआ।

जिसका सैलानी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

वहीं प्रदेश में बारिश होने से फायर सीजन में आग लगने की घटनाओं में कमी देखने को मिली है।

उच्च हिमालय क्षेत्रों में बिछी बर्फ की सफेद चादर:

हालांकि दोपहर के समय बादल छंटने से चटक धूप से गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन शाम ढलते ही बादल छाने से मौसम सुहावना हो रहा है।

जबकि बीते दिनों हुई बर्फबारी से केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री सहित उच्च हिमालय क्षेत्रों में बर्फ की चादर बिछ गई।

श्रद्धालुओं को ठंड का अहसास कराएगी बर्फबारी:

वहीं इस बार 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम, जबकि 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

लेकिन इस बीच हुई बर्फबारी श्रद्धालुओं को ठंड का अहसास कराएगी।

वहीं मौसम विभाग की बात करें तो आज प्रदेश में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में गरज के साथ बारिश होने का अंदेशा जताया गया है।

जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

देहरादून में आज मौसम साफ रहने के साथ ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Tagged:
Share This Article