Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, इन जिलों में आंधी-तूफान बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट:

देर रात से राज्य के कई इलाकों में झमाझम बारिश के साथ ही तेज झोकेंदार हवाएं चल रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज पहाड़ से लेकर मैदान तक गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 18 मई, 2023
उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, इन जिलों में आंधी-तूफान बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट:

देर रात से राज्य के कई इलाकों में झमाझम बारिश के साथ ही तेज झोकेंदार हवाएं चल रही है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज पहाड़ से लेकर मैदान तक गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक देहरादून, हरिद्वार, टिहरी ,पौड़ी और नैनीताल जिले में गरज चमक के साथ हल्की बारिश और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

वही पिथौरागढ़ ,बागेश्वर ,रुद्रप्रयाग ,उत्तरकाशी और चमोली जिले में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है।

जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने इस दौरान एतिहाद बरतने की सलाह भी दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 19 और 20 मई को राज्य के पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी ,पिथौरागढ़ ,चमोली ,बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

Tagged:
Share This Article