Menu
#Uncategorized

5 बच्चों की मां से धोखा: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर की दूसरी शादी

जशपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक 27 वर्षीय युवक ने 5 बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया और फिर किसी अन्य युवती से चुपचाप शादी कर ली। मामला फरसाबहार थाना क्षेत्र …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 मई, 2025
5 बच्चों की मां से धोखा: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर की दूसरी शादी

जशपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक 27 वर्षीय युवक ने 5 बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया और फिर किसी अन्य युवती से चुपचाप शादी कर ली। मामला फरसाबहार थाना क्षेत्र का है, जहां आरोपी अनूप एक्का को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पीड़िता, जो पहले से तलाकशुदा है, ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2000 में हुई थी और उसके पांच बच्चे हैं। वर्ष 2012 में पारिवारिक विवाद के कारण उसका तलाक हो गया था, जिसके बाद वह बच्चों के साथ अकेले रह रही थी। 14 सितंबर 2021 को वह अपने गांव के पास एक अन्य गांव गई थी, तभी वहां उसे अनूप एक्का मिला। आरोपी ने महिला को प्रेम प्रस्ताव दिया और शादी करने का वादा किया।

शुरुआत में महिला ने मना किया, लेकिन अनूप ने उसे भरोसा दिलाया कि वह केवल उसी से शादी करेगा। इसी झूठे भरोसे के साथ युवक ने महिला के घर आकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके कुछ समय बाद आरोपी ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी का दर्जा देने का ढोंग किया।

महिला ने बताया कि 14 सितंबर 2021 से 17 अप्रैल 2025 तक आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन जब भी शादी की बात होती, वह टालता रहा। कुछ समय बाद महिला को पता चला कि आरोपी ने किसी अन्य युवती से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। जब उसने अनूप से इस बारे में बात की, तो उसने साफ इनकार कर दिया और कहा कि अब वह उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता।

धोखा और मानसिक शोषण से व्यथित होकर महिला ने फरसाबहार थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अनूप एक्का को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

इस मामले की विवेचना में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विवेक कुमार भगत, एएसआई शांति प्रमोद टोप्पो, आरक्षक नीरज तिर्की, ईश्वर साय और महिला आरक्षक बीरजीनिया टोप्पो ने अहम भूमिका निभाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि “महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और ऐसे मामलों में आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषी को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी।”

Tagged:
Share This Article