Menu
#News

मुख्यमंत्री धामी ने भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के निवास पर पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य की विकास योजनाओं, वर्तमान राजनीतिक स्थिति और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 जुल, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात

देहरादून :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के निवास पर पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य की विकास योजनाओं, वर्तमान राजनीतिक स्थिति और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कोश्यारी जी के अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ उठाया तथा राज्य के कल्याण के लिए उनके सुझाव प्राप्त किए। दोनों नेताओं के मध्य हुई यह बातचीत राज्य की बेहतरी और जनकल्याण की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है। भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए राज्य के विकास में उनका पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Tagged:
Share This Article