Menu
#Mumbai

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता, ब्लड कैंसर पीड़ित बालक के उपचार के लिए हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपनी मानवीय संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री ने कोटद्वार (जिला पौड़ी गढ़वाल) निवासी प्रीति नेगी से दूरभाष पर वार्ता कर उनके 12 वर्षीय पुत्र सुशांत नेगी के स्वास्थ्य की जानकारी ली, जो ब्लड कैंसर से …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 24 अक्ट, 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता, ब्लड कैंसर पीड़ित बालक के उपचार के लिए हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपनी मानवीय संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री ने कोटद्वार (जिला पौड़ी गढ़वाल) निवासी प्रीति नेगी से दूरभाष पर वार्ता कर उनके 12 वर्षीय पुत्र सुशांत नेगी के स्वास्थ्य की जानकारी ली, जो ब्लड कैंसर से पीड़ित है।

प्रीति नेगी ने अपने पुत्र के उपचार हेतु सहायता की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को एक पत्र प्रेषित किया था। पत्र का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से उनसे संपर्क किया और बालक सुशांत की चिकित्सा स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री धामी ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार हर जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ी है और किसी भी असहाय व्यक्ति को अकेला महसूस नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि बालक के उपचार के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर बालक के उपचार हेतु त्वरित सहायता सुनिश्चित की जाए, ताकि उसके इलाज में किसी प्रकार की बाधा न आए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह कदम प्रदेश में जनसरोकारों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और त्वरित निर्णय क्षमता का एक और उदाहरण है।

Tagged:
Share This Article