Menu
#अंतराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं...

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सनातन परम्परा में किसी भी शुभ कार्य के प्रारम्भ में संकल्प लेने का विधान रहता है। शक्ति के अनुष्ठान का यह पर्व रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 अप्र, 2024
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं...

उत्तराखंड :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सनातन परम्परा में किसी भी शुभ कार्य के प्रारम्भ में संकल्प लेने का विधान रहता है।

शक्ति के अनुष्ठान का यह पर्व रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरणा प्रदान करने वाला हो इसका हमें संकल्प लेना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि चैत्र नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है।

नवरात्रि का यह पर्व समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है। इस अवसर पर किया जाने वाला कन्यापूजन नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारे वेदों और पुराणों में चैत्र नवरात्रि को विशेष महत्व दिया गया है। इसे आत्मशुद्धि तथा सद् प्रवृत्ति का आधार माना गया है।

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

चैत्र नवरात्रि को शक्ति की उपासना का पर्व बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व हमें नवीन उत्साह के साथ देश व समाज की सेवा की भी प्रेरणा देता है।

यह नवसंवत्सर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि प्रदान करने वाला हो इसकी भी उन्होंने कामना की है।

 

 

 

 

 

 

 

Share This Article