Menu
#UTTARAKHAND BREAKING

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाइवे, एक्सप्रेस होने वाले हादसों पर चिंता व्यक्त की, दिए सख्त निर्देश:

वाहन चलाते समय मोबाइल पर वार्ता, ओवर स्पीड पर जागरूकता लाते हुये लोगो में कैम्प लगाकर प्रशिक्षित किया जाय। प्राथमिक, माध्यमिक स्कूलों में बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाय, हैण्डबिल का वितरण आदि कर जागरूक किया जाय। नगरीय क्षेत्रों में अवैध टैक्सी या बस स्टैण्ड को …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 जन, 2023
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाइवे, एक्सप्रेस होने वाले हादसों पर चिंता व्यक्त की, दिए सख्त निर्देश:

वाहन चलाते समय मोबाइल पर वार्ता, ओवर स्पीड पर जागरूकता लाते हुये लोगो में कैम्प लगाकर प्रशिक्षित किया जाय।

प्राथमिक, माध्यमिक स्कूलों में बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जाय, हैण्डबिल का वितरण आदि कर जागरूक किया जाय।

नगरीय क्षेत्रों में अवैध टैक्सी या बस स्टैण्ड को हटाने तथा ओवरलोडिंग पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया ।

उन्होने कहा कि एम्बुलेंस के कर्मियो को विधिवत प्रशिक्षित किया जाय ताकि दुघर्टना ग्रस्त व्यक्ति वे सावधानी पूर्वक अस्पताल पहुंचा सकें।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक व अन्य सम्बन्धित विभागों को निर्देशित करते हुये कहा कि जिले में सड़क दुघर्टनाओं में कमी लाये जाने हेतु आपस में समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत कार्य करना सुनिश्चित करें।

 

 

Tagged:
Share This Article