Menu
#अंतराष्ट्रीय

“मुख्यमंत्री योगी का उत्तराखंड दौरा, बाबा केदार के कर सकते हैं दर्शन”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे, शाम को वे देहरादून पहुंचे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार को वह मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने के बाद शाम को ही योगी केदारनाथ धाम जाएंगे। वहीं आठ अक्तूबर को बदरीनाथ …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 06 अक्ट, 2023
“मुख्यमंत्री योगी का उत्तराखंड दौरा, बाबा केदार के कर सकते हैं दर्शन”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे,  शाम को वे देहरादून पहुंचे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

शनिवार को वह मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे।

बैठक में शामिल होने के बाद शाम को ही योगी केदारनाथ धाम जाएंगे।

वहीं आठ अक्तूबर को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद वह वापस लखनऊ लौट जाएंगे।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह 24वीं बैठक है।

बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के अलावा इन चारों राज्यों के दो-दो मंत्री और केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी भाग लेंगे।

इस बैठक में उत्तराखंड की ओर से दून वैली इको जोन का नोटिफिकेशन रद्द करने और सीमांत क्षेत्र से पलायन और इसके निदान के एजेंडे को चर्चा के लिए रखा जाएगा।

बता दें कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह 24वीं बैठक है।

बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में आयोजित होगी।

 

Tagged:
Share This Article