Menu
#Mumbai

मुख्यमंत्री के निर्देश— प्रभावितों को सहायता पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर करें

दिनांक 21 सितम्बर 2025: (सू.वि.) जनपद के आपदा प्रभावित गांव फुलेत एवं चमरौली में करीब 1500 की आबादी है। यहां सितंबर माह का खाद्यान्न नहीं पहुंचने पर डीएम ने ग्रामीणों से वादा किया था कि मुख्यालय पहुंचते ही खाद्यान्न भेजने का प्रबंध किया जाएगा। आज प्रातः ही अपर सिटी मजिस्ट्रेट …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 21 सित, 2025
मुख्यमंत्री के निर्देश— प्रभावितों को सहायता पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर करें

दिनांक 21 सितम्बर 2025: (सू.वि.) जनपद  के आपदा प्रभावित गांव फुलेत एवं चमरौली में करीब 1500 की आबादी है। यहां सितंबर माह का खाद्यान्न नहीं पहुंचने पर डीएम ने ग्रामीणों से वादा किया था कि मुख्यालय पहुंचते ही खाद्यान्न भेजने का प्रबंध किया जाएगा।

आज प्रातः ही अपर सिटी मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह के नेतृत्व में डीएम ने यह वादा पूरा किया। उनके निर्देशन पर हेलीकॉप्टर से फुलेत और चमरौली गांव के लिए खाद्यान्न पहुंचाने का कार्य प्रारंभ हुआ। वहीं स्पेशल तहसीलदार चमन सिंह खाद्यान्न प्राप्त कर वितरण कर रहे हैं।

डीएम के आदेश पर स्पेशल तहसीलदार चमन सिंह ग्राउंड जीरो पर प्रभावितों को राहत पहुंचाने के कार्यों को युद्धस्तर पर अंजाम दे रहे हैं। अपर सिटी मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह लगातार जिलाधिकारी और तहसीलदार से समन्वय कर राहत कार्य को गति दे रही हैं।

Tagged:
Share This Article