Menu
#Mumbai

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राजस्व प्राप्ति लक्ष्यों की समीक्षा की

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आयोजित एक समीक्षा बैठक में वर्ष 2025-26 हेतु राजस्व प्राप्ति के लक्ष्यों को निर्धारित करने और वर्तमान वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व अवशेष राजस्व प्राप्ति को समय पर पूरा करने पर चर्चा की।   बैठक में मुख्य सचिव ने सभी विभागों को …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 जन, 2025
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राजस्व प्राप्ति लक्ष्यों की समीक्षा की

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आयोजित एक समीक्षा बैठक में वर्ष 2025-26 हेतु राजस्व प्राप्ति के लक्ष्यों को निर्धारित करने और वर्तमान वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व अवशेष राजस्व प्राप्ति को समय पर पूरा करने पर चर्चा की।

बैठक में मुख्य सचिव ने सभी विभागों को राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने की हिदायत दी। उन्होंने उन विभागों को आन्तरिक समीक्षा एवं मंथन के निर्देश दिए जो राजस्व लक्ष्य प्राप्ति में अपेक्षाकृत पीछे चल रहे हैं, ताकि वे अपने राजस्व में समयबद्धता से वृद्धि के प्रयास कर सकें।

मुख्य सचिव ने वन विभाग को राज्य के समान परिस्थिति वाले अन्य देशों एवं राज्यों का अध्ययन करने के निर्देश दिए, जिससे वन विभाग की राजस्व वृद्धि की संभावनाओं पर कार्य किया जा सके।

इसके अलावा, एसजीएसटी के डाटा शेयरिंग के संबंध में, सीएस ने सभी विभागों के लिए आईटीडीए को अगले वित्तीय वर्ष से पूर्व एक समेकित आईटी सोल्यूशन विकसित कर आरम्भ करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों के सचिवों को अगले बजट के प्रस्तावों पर तेजी से कार्य करते हुए ससमय भेजने के निर्देश भी दिए।

आज की बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव नितेश झा, दिलीप जावलकर, पंकज कुमार पाण्डेय सहित सभी संबंधित विभागों के सचिव, अपर सचिव एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Tagged:
Share This Article