Menu
#Mumbai

सिनमिट ने किया मिस्टर फ्रेश फेस और मिस्टर टैलेंटेड सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन

देहरादून: सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से मंगलवार को सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में मिस्टर फ्रेश फेस और मिस्टर टैलेंटेड 2025 सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। इस मौके पर ऑडिशन के दौरान चयनित 24 फाइनलिस्ट ने मीडिया के सामने रैंप वॉक किया और अपना परिचय प्रस्तुत किया। इससे पहले आयोजित …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 नव, 2025
सिनमिट ने किया मिस्टर फ्रेश फेस और मिस्टर टैलेंटेड सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन

देहरादून: सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से मंगलवार को सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में मिस्टर फ्रेश फेस और मिस्टर टैलेंटेड 2025 सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। इस मौके पर ऑडिशन के दौरान चयनित 24 फाइनलिस्ट ने मीडिया के सामने रैंप वॉक किया और अपना परिचय प्रस्तुत किया।

इससे पहले आयोजित ऑडिशन राउंड में राज्यभर से सौ से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। रैंप वॉक और इंट्रो राउंड के दौरान प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ जजों के सामने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। मंगलवार को प्रतियोगिता के तहत दो सब-कॉन्टेस्ट संपन्न हुए।

सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि मिस्टर उत्तराखंड के चौथे सीज़न का आगाज़ हो चुका है, जिसमें पौड़ी, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ सहित लगभग सभी जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है।

डायरेक्टर राजीव मित्तल ने कहा कि जिस तरह हर वर्ष मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जाता है, उसी तरह मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट के बाद नवंबर माह में मिस्टर उत्तराखंड 2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रायोजक के रूप में शेखर बाय मयंक, सेंट्रियो मॉल, न्यू ईरा फोटो स्टूडियो और इंस्पिरेशन पीआर एंड इवेंट्स का सहयोग रहा।

Tagged:
Share This Article