Menu
#अंतराष्ट्रीय

सभी शहरों में बनेंगे सिटी पार्क, वाहनों की एंट्री होगी प्रतिबंधित: उत्तराखंड

यह समिति विभिन्न विभागों और स्कूलों के एसेट (भवनों और मैदानों) को स्कूलों और कार्यालयों की छुट्टी के बाद कैसे कैसे प्रयोग कर सकते हैं। इस सम्बन्ध में निर्णय ले सकेंगे और उत्‍तराखंड के शहरों में सेंट्रल प्लाजा और यूनिटी मॉल की तर्ज पर सिटी पार्क विकसित किए जाएंगे। ऐसे …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 05 अप्र, 2023
सभी शहरों में बनेंगे सिटी पार्क, वाहनों की एंट्री होगी प्रतिबंधित: उत्तराखंड

यह समिति विभिन्न विभागों और स्कूलों के एसेट (भवनों और मैदानों) को स्कूलों और कार्यालयों की छुट्टी के बाद कैसे कैसे प्रयोग कर सकते हैं।

इस सम्बन्ध में निर्णय ले सकेंगे और उत्‍तराखंड के शहरों में सेंट्रल प्लाजा और यूनिटी मॉल की तर्ज पर सिटी पार्क विकसित किए जाएंगे।

ऐसे स्थानों को विकसित कर इनमें वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित किया जाएगा।

यह जानकारी उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु ने दी।

मुख्य सचिव ने कहा कि मलिन बस्तियों की समस्या को कम करने के लिए किराया आधारित आवास मॉडल पर शीघ्र कार्य किए जाने की आवश्यकता है।

मुख्‍य सचिव ने रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा दिए जाने के साथ ही सड़कों के लेवल को फिक्स्ड किए जाने की भी बात की।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर बार-बार काम होने से सड़कों की ऊंचाई लगातार बढ़ती है।

इससे घरों के लिए ड्रेनेज की समस्या आती है।

डॉ. एस.एस संधु ने कहा कि शहरों में साइकिल ट्रैक भी विकसित किए जाने पर तेजी से कार्य किए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाए जाने हेतु विभिन्न कदम उठाए जाने की बात भी कही।

डॉ संधु ने कहा कि आईटी का प्रयोग कर वर्ल्‍ड क्लास स्तर के लेक्चर्स के माध्यम से छात्र छात्राओं को शिक्षित किए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में ड्राइव चलाकर इसकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

Tagged:
Share This Article