Menu
#News

चमोली में बादल फटने से मचा हड़कंप, SDRF टीम राहत कार्य के लिए रवाना

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जनपद में स्थित नंदप्रयाग घाट के पास मुख गांव में सोमवार को बादल फटने की घटना सामने आई है। इस आपदा की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 जुल, 2025
चमोली में बादल फटने से मचा हड़कंप, SDRF टीम राहत कार्य के लिए रवाना

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जनपद में स्थित नंदप्रयाग घाट के पास मुख गांव में सोमवार को बादल फटने की घटना सामने आई है। इस आपदा की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल  की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

मौसम विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन (नई दिल्ली) द्वारा बाढ़ की चेतावनी जारी किए जाने के बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट किया है। विशेष रूप से अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिलों में अगले 24 घंटे में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिससे जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

सरकार ने सभी संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता बरतने और आपात स्थिति में त्वरित राहत-बचाव के निर्देश दिए हैं। भारी बारिश और भूस्खलन के चलते प्रदेशभर में 74 सड़कों पर यातायात बाधित हुआ है। ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग औजरी के पास अब भी बंद है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, रुद्रप्रयाग में पांच, उत्तरकाशी में एक राष्ट्रीय राजमार्ग एवं आठ ग्रामीण सड़कें, चमोली में एक राज्य मार्ग सहित 20 सड़कें, पिथौरागढ़ में 9, अल्मोड़ा में 3, बागेश्वर में 8, चंपावत में 1, पौड़ी में 6, देहरादून में 4 और टिहरी जिले में 8 ग्रामीण सड़कों पर आवागमन बंद है।प्रशासन एवं राहत टीमें स्थिति पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

Tagged:
Share This Article