Menu
#Mumbai

हल्द्वानी हिंसा पर सीएम धामी ने लिया बड़ा फैसला, जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटा वहां पर अब होगा पुलिस थाने का निर्माण

हल्द्वानी हल्द्वानी हिंसा पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया है। सीएम धामी ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया है कि जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया वहा पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 फ़र, 2024
हल्द्वानी हिंसा पर सीएम धामी ने लिया बड़ा फैसला, जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटा वहां पर अब होगा पुलिस थाने का निर्माण

हल्द्वानी

हल्द्वानी हिंसा पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया है। सीएम धामी ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया है कि जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया वहा पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रवियों के लिए उत्तराखंड में कोई स्थान नहीं है।

सीएम ने आगे कहा कि मालिक के बगीचे से जहां पर अतिक्रमण हटाया गया है जब वहीं पुलिस थाना बनाया जाएगा। मालूम हो कि उपद्रवियों ने आठ फरवरी को बनभूलपुरा थाना को पूरी तरह से जला दिया था। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस और मीडिया कर्मियों के वाहनों को जला दिया था। हिंसा में कई पुलिस और मीडिया कर्मी घायल भी हो गए थे। जिसके बाद धामी ने उन्हें स्पष्ट संदेश देकर जता दिया है कि सरकार ऐसी हिंसा करने वालों के हमेशा खिलाफ रहेगी।

Tagged:
Share This Article