Menu
#अंतराष्ट्रीय

गृह मंत्री अमित शाह से मिले सीएम पुष्कर धामी, यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की तैयारी तेज: उत्तराखंड

मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के कई मामलों को लेकर चर्चा हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई भी दी। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर उन्हें …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 04 जुल, 2023
गृह मंत्री अमित शाह से मिले सीएम पुष्कर धामी, यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की तैयारी तेज: उत्तराखंड

मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई।

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के कई मामलों को लेकर चर्चा हुई।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर उन्हें आज से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा से संबंधित तैयारियों,जोशीमठ में किए जा रहे पुनर्वास कार्यों एवं इस वर्ष पिछले सालों के मुकाबले सारे रिकॉर्ड तोड़ने की दिशा में गतिमान चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित रुप से संचालित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।

इसी के साथ केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को दिए जा रहे सहयोग पर गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया।

 

Tagged:
Share This Article