Menu
#Mumbai

उत्तराखंड में कोल्ड्रिफ व डेक्सट्रोमेथॉर्फन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप पर प्रतिबंध, 28 सैंपल जांच के लिए भेजे गए

देहरादून: राजस्थान और मध्य प्रदेश में सामने आई घटनाओं के बाद उत्तराखंड सरकार ने कोल्ड्रिफ और डेक्सट्रोमेथॉर्फन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही प्रदेश भर में औषधि निरीक्षकों द्वारा औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। उत्तराखंड खाद्य संरक्षा एवं औषधि …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 06 अक्ट, 2025
उत्तराखंड में कोल्ड्रिफ व डेक्सट्रोमेथॉर्फन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप पर प्रतिबंध, 28 सैंपल जांच के लिए भेजे गए

देहरादून: राजस्थान और मध्य प्रदेश में सामने आई घटनाओं के बाद उत्तराखंड सरकार ने कोल्ड्रिफ और डेक्सट्रोमेथॉर्फन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही प्रदेश भर में औषधि निरीक्षकों द्वारा औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

उत्तराखंड खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों से कफ सिरप के कुल 28 सैंपल जांच के लिए देहरादून स्थित राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भेजे हैं।

राज्य औषधि नियंत्रक ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि औषधि निरीक्षकों की टीमें प्रदेश के सभी जिलों में सक्रिय रूप से निरीक्षण कर रही हैं। यदि किसी मेडिकल स्टोर या संस्थान में प्रतिबंधित सिरप पाया जाता है, तो तत्काल उसे सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि विभाग की टीमों द्वारा कफ सिरप बनाने वाली दवा कंपनियों में भी औचक निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि प्रतिबंधित दवाओं का निर्माण या वितरण रोका जा सके।

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए प्रदेश में इन सिरप्स की बिक्री, उपयोग और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Tagged:
Share This Article