Menu
#Mumbai

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले इको गढ़वाल राइफल्स के कमान अधिकारी, हरेला पर्व पर वृक्षारोपण को लेकर हुई चर्चा

देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से बुधवार को उनके कार्यालय में 127 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इको गढ़वाल राइफल्स के कमान अधिकारी कर्नल प्रतुल थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी *हरेला पर्व* के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री गणेश जोशी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 जुल, 2025
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मिले इको गढ़वाल राइफल्स के कमान अधिकारी, हरेला पर्व पर वृक्षारोपण को लेकर हुई चर्चा

देहरादून : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से बुधवार को उनके कार्यालय में 127 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इको गढ़वाल राइफल्स के कमान अधिकारी कर्नल प्रतुल थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी *हरेला पर्व* के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

मंत्री गणेश जोशी ने पर्व के उपलक्ष्य में इको गढ़वाल राइफल्स से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित करने का आग्रह करते हुए कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की समृद्ध परंपरा और पर्यावरण संरक्षण की भावना का प्रतीक है। यह पर्व प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी निभाने का अवसर भी है।

कर्नल प्रतुल थपलियाल ने मंत्री को वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आमंत्रित करते हुए बताया कि इकाई द्वारा अब तक 1.98 करोड़ पौधों का रोपण किया गया है, जिससे 23,101 हेक्टेयर क्षेत्र में हरियाली विकसित की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2023 में उद्यान विभाग से दो बोलेरो पिकअप व दस हीरो होंडा मोटरसाइकिल प्राप्त हुई हैं, जिनके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सीएसआर के अंतर्गत दो और महिंद्रा बोलेरो पिकअप उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया।

मंत्री गणेश जोशी ने इकाई के कार्यों की प्रशंसा करते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण व राष्ट्रसेवा में योगदान देने वाले ऐसे प्रयासों को हरसंभव समर्थन देगी तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Tagged:
Share This Article