Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो की गोली लगने से मौत:

कमांडो का नाम प्रमोद रावत है मौजूदा समय में कमांडो सीएम आवास पर तैनात था। सीएम आवास के अंदर बने बैरक में ही खुद की AK-47 राइफल से प्रमोद की गर्दन में गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है कि मौत …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 02 जून, 2023
उत्तराखंड के  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो की गोली लगने से मौत:

कमांडो का नाम प्रमोद रावत है मौजूदा समय में कमांडो सीएम आवास पर तैनात था।

सीएम आवास के अंदर बने बैरक में ही खुद की AK-47 राइफल से प्रमोद की गर्दन में गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई।

हालांकि, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है कि मौत का असली कारण क्या है।

इसकी जांच की जिम्मेदारी एसपी सिटी सरिता डोभाल को दी गई है, जो की गोली लगने के कारणों की जांच पड़ताल करेंगी।

लगभग 12.30 बजे के करीब मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कमांडो प्रमोद रावत की गोली लगने से मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि ak 47 राइफल से गोली लगने से प्रमोद रावत की मौके पर मौत हो गई। गोली कमांडो प्रमोद रावत के गर्दन के नीचे के हिस्से में लगी है!

मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

कमांडो ने आत्महत्या की है या फिर किसी और ने उसे गोली मारी है। इस बात की पुष्टि अभी तक नही हो पाई है ।

फिलाहल मौके पर मौजूद अधिकारी भी कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं बता पा रहे हैं। कमांडो की मौत किस वजह से हुई है यह अब तक एक रहस्य बना हुआ है ।

प्रमोद रावत ने सरकारी राइफल से अचानक खुद को ही गोली मार ली है ।

वह 40वीं बटालियन पीएसी का सिपाही था। सुरक्षा गार्ड का शव सीएम आवास और राजभवन के बीच में बनी बैरक में मिला है। प्रमोद पौड़ी जिले का निवासी था।

मीडिया रिपोर्ट से जो बातें निकल कर सामने आई है उसके अनुसार बताया जा रहा है कि उसके घर में भागवत थी ।

जिसके लिए वह लगातार छुट्टी की अपील कर रहा था।

छुट्टी नहीं मिलने के कारण आत्महत्या की बात को उन्होंने अफवाह करार दिया।

लेकिन एडीजी प्रशासन अभिनव कुमार ने मीडिया से बताया कि जहां तक जवान को छुट्टी न मिलने का प्रश्न है तो उसने छुट्टी 16 जून से आगे के लिए आवेदन दिया था जिसमें अभी समय है!

जवान आर्थिक रूप से और पारिवारिक रूप से भी संपन्न है और कल ही इसके परिजन भी इससे मिलकर वापस लौटे हैं!

अब मौत के कारणों का यह पता लगाया जा रहा है कि क्या या सुसाइड है या एक्सीडेंटल डेथ है।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कमांडो की मुख्यमंत्री आवास पर गोली लगने से मौत का मामला बेहद गंभीर है।

पूरे मामले की जांच एसपी सिटी सरिता डोभाल को दी गई है, जो की गोली लगने के कारणों की जांच पड़ताल करेंगी।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया जांच में पता चलेगा कि सिपाही ने आत्महत्या की है या फिर यह कोई हादसा है।

साथ ही उन्होंने बताया सिपाही की छुट्टी मंजूर हो गई थी।

छुट्टी नहीं मिलने के कारण आत्महत्या की बात को उन्होंने अफवाह करार दिया। एसएसपी देहरादून ने इस तरह की अफवाह न फैलाने की अपील की है।

 

 

 

Tagged:
Share This Article