Menu
#उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में टिहरी डैम 30 सांसदों की समिति आज करेगी निरीक्षण, जानिए क्या है बड़ा कारण:

इस बैठक में सांसदों के अलावा उत्तराखंड के संबंधित विभागों के अधिकारी और केंद्रीय मंत्रालयों के अधिकारी भी शामिल होंगे। टीएचडीसी से संबंधित सभी मुद्दों पर बैठक में बातचीत होगी। अपर सचिव उदयराज सिंह ने बताया कि टीम तीन दिन तक उत्तराखंड में प्रवास के दौरान नमामि गंगे और अन्य …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 08 मई, 2023
उत्तराखंड में टिहरी डैम 30 सांसदों की समिति आज करेगी निरीक्षण, जानिए क्या है बड़ा कारण:

इस बैठक में सांसदों के अलावा उत्तराखंड के संबंधित विभागों के अधिकारी और केंद्रीय मंत्रालयों के अधिकारी भी शामिल होंगे।

टीएचडीसी से संबंधित सभी मुद्दों पर बैठक में बातचीत होगी।

अपर सचिव उदयराज सिंह ने बताया कि टीम तीन दिन तक उत्तराखंड में प्रवास के दौरान नमामि गंगे और अन्य योजनाओं का परीक्षण कर उनकी प्रगति देखेगी।

कार्य की गति धीमी होने पर संबंधितों से कारण भी पूछेगी।

सभी समीक्षाएं करने के बाद समिति एक रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसे संसद में पेश करेगी।

सांसदों के साथ मंत्रालयों के अधिकारी भी पहुंचे:

संसदीय समिति के साथ ही विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के अधिकारी भी दून पहुंच चुके हैं।

चूंकि, संसदीय समिति अलग-अलग मंत्रालयों से जुड़ी योजनाओं का निरीक्षण और समीक्षा करेगी, लिहाजा इस दौरान उन मंत्रालयों के अधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी।

Tagged:
Share This Article