Menu
#News

भारत में आम नागरिक अपना स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिलॉकर, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा की आम व्यक्ति भी अपना स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप से रख सकते हैं.

इसका बड़ा फायदा ये होगा कि आप दुनिया के किसी कोने में बैठे हों अपने पुराने इलाज का हर ब्यौरा डिजिटल हेल्थ लॉकर के जरिए हासिल कर पाएंगे। डिजिलॉकर के सुरक्षित क्लाउड-आधारित स्टोरेज प्लेटफॉर्म का उपयोग अब स्वास्थ्य रिकॉर्ड जैसे टीकाकरण रिकॉडर्, डॉक्टर का परामर्श, लैब रिपोटर्, अस्पताल से छुट्टी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 10 नव, 2022
भारत में आम नागरिक अपना स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिलॉकर, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा की आम व्यक्ति भी अपना स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटल रूप से रख सकते हैं.

इसका बड़ा फायदा ये होगा कि आप दुनिया के किसी कोने में बैठे हों अपने पुराने इलाज का हर ब्यौरा डिजिटल हेल्थ लॉकर के जरिए हासिल कर पाएंगे।

डिजिलॉकर के सुरक्षित क्लाउड-आधारित स्टोरेज प्लेटफॉर्म का उपयोग अब स्वास्थ्य रिकॉर्ड जैसे टीकाकरण रिकॉडर्, डॉक्टर का परामर्श, लैब रिपोटर्, अस्पताल से छुट्टी के सारांश आदि के भंडारण और पहुंच के लिए एक स्वास्थ्य लॉकर के रूप में किया जा सकता है।

डिजिलॉकर ने पहले एबीडीएम के साथ प्रथम स्तर का एकीकरण पूरा किया था जिसमें प्लेटफॉर्म ने अपने 13 करोड़ उपयोगकर्ताओं के लिए के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता सुविधा को जोड़ा था।

नवीनतम एकीकरण अब उपयोगकर्ताओं को व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड (पीएचआर) ऐप के रूप में डिजिलॉकर का उपयोग करने में सक्षम करेगा।

इसके अलावा आयुष्मान काडर्धारक अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को विभिन्न आयुष्मान भारत स्वास्थ्य मिशन में पंजीकृत स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे अस्पतालों और प्रयोगशालाओं से भी जोड़ सकते हैं।

उन्हें डिजिलॉकर के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

डिजि लॉकर में पुराने रिकॉडर् को भी जोड़ा जा सकता है।

मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्य डिजिलॉकर सेवाएं सभी पंजीकृत उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हैं।

 

Tagged:
Share This Article