Menu
#News

शादी समारोह में मचा हड़कंप: लखनऊ के मैरिज हॉल में घुसा तेंदुआ, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

लखनऊ उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसी अजीबो गरीब घटना देखने को मिली। शादी के माहौल में चारों तरफ अफरा तफरी मच गयी। कहीं तो दुल्हा खिड़की से भागा तो वहीं दुल्हन भारी लहंगे में सहेलियों के साथ भागी। चौंकाने वाली बात यह है कि बुद्धेश्वर एमएम लॉन में …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 फ़र, 2025
शादी समारोह में मचा हड़कंप: लखनऊ के मैरिज हॉल में घुसा तेंदुआ, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

लखनऊ 

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसी अजीबो गरीब घटना देखने को मिली। शादी के माहौल में चारों तरफ अफरा तफरी मच गयी। कहीं तो दुल्हा खिड़की से भागा तो वहीं दुल्हन भारी लहंगे में सहेलियों के साथ भागी। चौंकाने वाली बात यह है कि बुद्धेश्वर एमएम लॉन में चल रहे शादी समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक तेंदुआ वहां पहुंच गया। लॉन के अंदर तेंदुए के पहुंचने से हड़कंप मच गयी। बताया जा रहा है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए लॉन से बाहर भागने लगे।वहीं मौके पर पर पुलिस और प्रशासनिक की टीम पहुंच गई।मलिहाबाद रेंज में तैनात दारोगा तेंदुए के हमले से घायल हो गया है। खबरों के मुताबिक रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह 4 बजे तेंदुए को पकड़ लिया गया। जानकारी के मुताबिक घटना लखनऊ के पारा थाना इलाके के एमएम मैरिज लॉन की है, जहां एक शादी समारोह चल रहा था। बुधवार रात के करीब 10ः30 बजे एक मेहमान दीपक ने दूसरी मंजिल पर तेंदुए को देखा और डरकर ऊपर से कूद गया। इससे वह घायल हो गया और उसके बाद मैरिज हाल में अफ़रा-तफ़री मच गई। वहीं शादी में पहुंचे मेहमानों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। आपको बता दें किइस दौरान तेंदुए ने अधिकारियों पर हमला बोल दिया और मुक़द्दर अली को घायल कर दिया। रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह चार बजे अंततः वन अधिकारियों ने तेंदुए को पकड़ लिया। उधर घायल वन अधिकारी मुकद्दर अली का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Tagged:
Share This Article