Menu
#News

कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

Congress took out India Jodi Tricolor Yatra रिपोर्टर – सतीश कुमार मसूरी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मसूरी मलिंगर से भगत सिंह चौक होते हुए शहीद स्थल तक भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकल भारत माता की जय के नारे लगाये इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा हाथ में लेकर नारेबाजी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 09 अग, 2022

Congress took out India Jodi Tricolor Yatra

रिपोर्टर – सतीश कुमार मसूरी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मसूरी मलिंगर से भगत सिंह चौक होते हुए शहीद स्थल तक भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकल भारत माता की जय के नारे लगाये इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा हाथ में लेकर नारेबाजी करते हुए देशभक्ति का जज्बा पैदा किया गया और सभी लोगों से अपील की गई कि वह एकता के सूत्र में बंद कर देश को आगे बढ़ाने का कार्य करें।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा की देश को आजाद हुए 75 साल हो गए है और उसी के उपलक्ष में आज से कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले 75 वर्षों से तिरंगा यात्रा आयोजित करती आ रही है और देश को एक सूत्र में बांधने का काम करती रही है ।

इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को आजाद करने वाले महात्मा गांधी पंडित जवाहरलाल नेहरू भगत सिंह सुभाष चंद्र बोस चंद्रशेखर आजाद जैसे महान नेताओं को आज के दिन श्रद्धांजलि देती है और उन शहीदों की याद में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का आयोजन कर देश के लोगों से अपील करती है कि वह भारत की एकता और अखंडता को बनाने का कार्य करें।

Tagged:
Share This Article