Menu
#मनोरंजन

जागी कांग्रेस! 10 विधायकों को चंपावत उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में किया शामिल

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर कांग्रेस ने चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी के 10 अन्य स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि पूर्व में जारी कांग्रेस पार्टी के …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 मई, 2022

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर कांग्रेस ने चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर पार्टी के 10 अन्य स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि पूर्व में जारी कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के 10 अन्य विधाकयगणों को भी शामिल किया गया है। जिनमें उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी, विधायक राजेन्द्र सिंह भण्डारी, विधायक विक्रम सिंह नेगी, विधायक मनोज तिवारी, विधायक ममता राकेश, विधायक फुरकान अहमद, विधायक खुशहाल सिंह अधिकारी, विधायक विरेन्द्र जाति, विधायक रवि बहादुर एवं विधायक अनुपमा रावत शामिल है।

Tagged:
Share This Article