Menu
#Mumbai

देहरादून में कांग्रेस की आज विशाल रैली,

देहरादून: राजधानी में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस आज विशाल रैली निकालेगी। प्रस्तावित रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आमजन को कम से कम परेशानी हो। पुलिस के अनुसार रैली …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 16 फ़र, 2026
देहरादून में कांग्रेस की आज विशाल रैली,

देहरादून: राजधानी में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस आज विशाल रैली निकालेगी। प्रस्तावित रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने व्यापक रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और आमजन को कम से कम परेशानी हो।

पुलिस के अनुसार रैली परेड ग्राउंड से शुरू होगी। रैली के दौरान ओरियंट चौक से कनक चौक की ओर जाने वाले यातायात को ग्लोब चौक के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा। इसके अलावा लैंसडाउन चौक और बुद्धा चौक से आने-जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

रैली के पीछे किसी भी प्रकार का यातायात नहीं चलने दिया जाएगा। रैली के बहल चौक पार करने के बाद राजपुर रोड और बैनी बाजार चौक से आने वाले वाहनों को आवश्यकता अनुसार रोक-रोककर आगे बढ़ाया जाएगा।

एनेक्सी तिराहे से हाथीबड़कला की ओर जाने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी। इस मार्ग के यातायात को सीएसडी तिराहा और वाटिका तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

वहीं, रैली के दिलाराम चौक पहुंचने पर कालीदास तिराहा से दिलाराम जाने वाले यातायात को पथरियापीर और नेशविला रोड की ओर मोड़ा जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि रैली के दौरान निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग करें।

Tagged:
Share This Article