Menu
#ऋषिकेश

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश का हुआ खुलासा, 20 लाख में रचा गया था षड्यंत्र.

कैबिनेट मंत्री के आवास पर मेटल डिटेक्टर लगाने के साथ सिपाहियों और सादे कपड़ों में एलआईयू को तैनात किया गया हैं। इस मामले में सीएम ने डीजीपी समेत पुलिस के बड़े अफसरों संग बैठक कर मामले की जानकारी ली हैं। सीएम ने पुलिस अफसरों को कई निर्देश दिये हैं, और …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 11 अक्ट, 2022
उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश का हुआ खुलासा, 20 लाख में रचा गया था षड्यंत्र.

कैबिनेट मंत्री के आवास पर मेटल डिटेक्टर लगाने के साथ सिपाहियों और सादे कपड़ों में एलआईयू को तैनात किया गया हैं।

इस मामले में सीएम ने डीजीपी समेत पुलिस के बड़े अफसरों संग बैठक कर मामले की जानकारी ली हैं।

सीएम ने पुलिस अफसरों को कई निर्देश दिये हैं, और कैबिनेट मंत्री की सुरक्षा के लिए प्रोटोकॉल भी बदला जा सकता हैं।

मंत्री की हत्या के षड्यंत्र का खुलासा होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में भी खलबली मच गई हैं , और एक आरोपी को पकड़ा गया हैं।

अब पुलिस अफसरों को मंत्री की सुरक्षा की चिंता सताने लगी हैं, और सोमवार को आईजी इंटेलिजेंट एपी अंशुमन भी मंत्री से मिलने यमुना कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे हैं।

अब आवास के बाहर उन्होने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया हैं साथ ही अब उन्होने वहाँ पर एलआईयू को तैनात करने के निर्देश दिये हैं।

इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस और एंटेलिजेंट के अधिकारियों के साथ बैठक की हैं ।

सीएम ने इस दौरान उनके अब तक हुई मुकदमे की कार्रवाई की जानकारी ली हैं, सीएम ने मंत्री की सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली और अब उनके सुरक्षा प्रोटोकॉल बदलने की बात चल रही हैं।

 

Tagged:
Share This Article