Menu
#कहिंन

उत्तराखंड में लगातार हादसों का सिलसिला जारी: पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर हादसे का शिकार हुई एक कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत:

पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर हादसे का शिकार हुई एक कार, दो लोगों की मौत, चालक समेत दो घायल नायब तहसीलदार पौड़ी हरेंद्र खत्री ने बताया की विपिन भट्ट नाजिर तहसील सतपुली व कुलदीप बिष्ट जिलाधिकारी कार्यालय पौड़ी के कर्मचारी की दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई है। आशीष नेगी …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 27 जन, 2023
उत्तराखंड में लगातार हादसों का सिलसिला जारी: पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर हादसे का शिकार हुई एक कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत:

पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर हादसे का शिकार हुई एक कार, दो लोगों की मौत, चालक समेत दो घायल नायब तहसीलदार पौड़ी हरेंद्र खत्री ने बताया की विपिन भट्ट नाजिर तहसील सतपुली व कुलदीप बिष्ट जिलाधिकारी कार्यालय पौड़ी के कर्मचारी की दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई है।

आशीष नेगी व कृष्णा बिष्ट (चालक) दुर्घटना में घायल हुए हैं।

सतपुली से पौड़ी आ रही एक कार पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर जखेटी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि दो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है।

नायब तहसीलदार पौड़ी हरेंद्र खत्री ने बताया की विपिन भट्ट नाजिर तहसील सतपुली व कुलदीप बिष्ट जिलाधिकारी कार्यालय पौड़ी के कर्मचारी की दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई है।

आशीष नेगी व कृष्णा बिष्ट (चालक) दुर्घटना में घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है, दोनों कार्मिक तहसील सतपुली में सेवारत हैं।

 

 

Tagged:
Share This Article