Menu
#News

कोरोना महामारी ने फिर से दुनियाभर के देशों में दहशत फैलाना किया शुरू:

लगभग दो साल पहले 2020 में ठंड की शुरुआत के साथ वुहान में जिस तरह से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई थी। ठीक उसी प्रकार इस वर्ष 2022 दिसंबर के पहले हफ्ते से ही चीन में कोरोना से एक बार फिर हालात बिगड़ने लगे थे। चीन में कोरोना एक बार …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 दिस्, 2022
कोरोना महामारी ने फिर से दुनियाभर के देशों में दहशत फैलाना किया शुरू:

लगभग दो साल पहले 2020 में ठंड की शुरुआत के साथ वुहान में जिस तरह से कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई थी।

ठीक उसी प्रकार इस वर्ष 2022 दिसंबर के पहले हफ्ते से ही चीन में कोरोना से एक बार फिर हालात बिगड़ने लगे थे।

चीन में कोरोना एक बार फिर से बेकाबू है।

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के ही एक स्वरूप बीएफ. 7 ने बीजिंग से लेकर शंघाई तक कहर ढा रखा है।

देश में कोरोना मरीजों से अस्पताल भरते जा रहे हैं।

अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइनें लगी है।

इस समय चीन के अस्पतालों में कोरोना मरीजों की संख्या में 95 फीसदी तक इजाफा हुआ है। कोविड मरीजों के लिए बेड और हेल्थ वर्कर कम पड़ गए है।

चीन में कोरोना से असल में कितने संक्रमित और कितनी मौतें हो रही हैं यह पता लगा पाना काफी मुश्किल है परन्तु अगर सरकारी आंकड़ों पर ही गौर किया जाए तो देश में हालात काफी गंभीर हैं।

आश्चर्य की बात तो ये है कि सोमवार तक चीन ने कोरोना के केस बढ़ने के साथ मौतों में इजाफे की बात भी कही जा रही थी।

वहीं पिछले दो दिनों से पूरे देश में एक भी मौत न होने का रिकॉर्ड दिखाया गया है।

चीन में शवदाह गृहों के बाहर भारी भीड़ होने की बातें कही जा रही है।

ऐसे में हालात की गंभीरता समझी जा सकती है।

बुधवार को चीन में कोरोना के 3030 नए मामले सामने आए।

 

Tagged:
Share This Article