Menu
#News

देश में एक बार फिर से कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, कल की तुलना में आए 40 फीसदी नए मामले 29 मरीजों की मौत:

वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63,380 से घटकर 61,013 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 29 और मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 अप्र, 2023
देश में एक बार फिर से कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, कल की तुलना में आए 40 फीसदी नए मामले 29 मरीजों की मौत:

वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63,380 से घटकर 61,013 रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 29 और मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,398 हो गई है।

इनमें 10 वे लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।

अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 61,013 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.14 प्रतिशत है।

वहीं, दैनिक संक्रमण दर 5.38 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 5.61 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.68 प्रतिशत है।

देश में अभी तक कुल 4,43,23, 045 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,50,086 खुराक लगाई जा चुकी हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस:

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 722 नये मामले सामने आये हैं और इस जानलेवा विषाणु के कारण इस दौरान तीन लोगों ने जान गंवाई है।

इसके साथ राज्य में कोविड-19 से अब तक प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 81,62,842 हो गई और मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,48,507 हो गई है।

मौजूदा समय में राज्य में मृत्यु दर 1.81 प्रतिशत है।

राज्य में दर्ज किए गए 722 नए मामलों में से मुंबई सकर्ल में 328 मामले दर्ज किए गए।

जबकि मुंबई, लातूर और नागपुर में इसके कारण क्रमश: एक-एक मरीजों की मौत हुई।

राज्य में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की दर 98.11 प्रतिशत है।

इस समय राज्य में 5,549 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

Tagged:
Share This Article