Menu
#नैनीताल

देश में कोरोना की रफ्तार हुई तेज, पिछले 8 महीने में आए रिकाॅर्ड तोड़, नए संक्रमित मामले:

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 44,998 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 4.42 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 4.02 प्रतिशत है। देश में अभी 44,998 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 13 अप्र, 2023
देश में कोरोना की रफ्तार हुई तेज, पिछले 8 महीने में आए रिकाॅर्ड तोड़, नए संक्रमित मामले:

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 44,998 पर पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 4.42 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 4.02 प्रतिशत है।

देश में अभी 44,998 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.10 प्रतिशत है।

मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.71 प्रतिशत है।

अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,035 हो गई है।

अभी तक कुल 4,42,10,127 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,24,653 खुराक लगाई जा चुकी हैं।

 

 

Tagged:
Share This Article