Menu
#Destinations

ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई,

ऋषिकेश: नगर निगम ने चंद्रेश्वर नगर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने करीब 10 साल पुराने दो मंजिला अवैध भवन को ध्वस्त कर दिया। निगम की इस कार्रवाई के बाद इलाके में एक वैकल्पिक मार्ग खुल गया है, जिससे स्थानीय लोगों को यातायात जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 फ़र, 2026
ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर निगम की कार्रवाई,

ऋषिकेश: नगर निगम ने चंद्रेश्वर नगर क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने करीब 10 साल पुराने दो मंजिला अवैध भवन को ध्वस्त कर दिया। निगम की इस कार्रवाई के बाद इलाके में एक वैकल्पिक मार्ग खुल गया है, जिससे स्थानीय लोगों को यातायात जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार, यह अवैध निर्माण मार्ग को बाधित कर रहा था, जिसके कारण चंद्रेश्वर नगर जाने वाले रास्ते पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। क्षेत्र घनी आबादी वाला है और यहां लगातार आवागमन रहता है, जबकि गलियां भी संकरी हैं। ऐसे में यह निर्माण यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी समस्या बना हुआ था।

नगर निगम प्रशासन ने 28 जनवरी को भवन ध्वस्तीकरण के लिए नोटिस जारी किया था। हालांकि नोटिस लेने के लिए कोई सामने नहीं आया, जिसके बाद भवन के बाहर नोटिस चस्पा किया गया। निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद निगम ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

निगम अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से चंद्रेश्वर नगर के लिए वैकल्पिक मार्ग सुगम हो गया है, जिससे विशेष रूप से चारधाम यात्रा के दौरान ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tagged:
Share This Article