Menu
#ऋषिकेश

सीपीयू के हरीश त्यागी जी बने मैन ऑफ द मंथ:

रविवार को पुलिस लाईन रेसकोर्स में आयोजित क्राइम बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर द्वारा सीपीयू उपनिरीक्षक संजीव कुमार त्यागी को दिसंबर माह-2022 में यातायात ड्यूटी के दौरान सबसे अच्छे से चालान, शराब पीकर वाहन चलाने वाले वालो के खिलाफ अधिक से अधिक कार्यवाही,यातायात नियमों …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 23 जन, 2023
सीपीयू के हरीश त्यागी जी बने मैन ऑफ द मंथ:

रविवार को पुलिस लाईन रेसकोर्स में आयोजित क्राइम बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिंह कुंवर द्वारा सीपीयू उपनिरीक्षक संजीव कुमार त्यागी को दिसंबर माह-2022 में यातायात ड्यूटी के दौरान सबसे अच्छे से चालान, शराब पीकर वाहन चलाने वाले वालो के खिलाफ अधिक से अधिक कार्यवाही,यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ सीज की कार्यवाही करने पर ‘मैन ऑफ द मंथ’ पुरस्कार से सम्मानित किया।

पुलिस कप्तान द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सीपीयू उपनिरीक्षक संजीव कुमार त्यागी द्वारा सीपीयू के एक बेहतरीन पुलिसकर्मियों में शुमार है।

उनके द्वारा जहां यातायात नियमों के अनुपालन में बेहतरीन सीपीयू की ड्यूटी की जाती रही है।

वहीं कोरोना काल मे उनके द्वारा आम जनता को राहत शिविर केंद्रों में, घर भेजने में अपनी पीठ पर बैठाकर सहायता, जरूरतमंदों को घर-घर जाकर राशन देने जैसे सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य किये गए है।

 

Tagged:
Share This Article