Menu
#Mumbai

सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, दून पुलिस ने उतारी सारी खुमारी

देहरादून: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें मसूरी रोड स्थित इंपीरियल हाइट्स के पास कुछ युवक सड़क पर मारपीट और हुड़दंग करते नज़र आ रहे थे, ने पुलिस प्रशासन का ध्यान खींचा। वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 07 सित, 2025
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करना पड़ा भारी, दून पुलिस ने उतारी सारी खुमारी

देहरादून: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें मसूरी रोड स्थित इंपीरियल हाइट्स के पास कुछ युवक सड़क पर मारपीट और हुड़दंग करते नज़र आ रहे थे, ने पुलिस प्रशासन का ध्यान खींचा। वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देशों के क्रम में थाना राजपुर पुलिस ने वीडियो की जांच कर आरोपित युवकों की पहचान की। आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सभी अभियुक्तों को 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इस प्रकार है—

1. आकाश राज (18 वर्ष), मूल निवासी छपरा, बिहार; हाल निवासी नियर मैक्स हॉस्पिटल, राजपुर।

2. आदित्य दुबे (19 वर्ष), मूल निवासी गाजीपुर, उत्तर प्रदेश; हाल निवासी इंपीरियल हाइट्स, राजपुर।

3. प्रखर (20 वर्ष), मूल निवासी खगड़िया, बिहार; हाल निवासी गोल्डन मैनोर सोसाइटी, राजपुर।

4. सचिन सिंह (20 वर्ष), मूल निवासी औरंगाबाद, बिहार; हाल निवासी डीआईटी हॉस्टल, राजपुर।

5. अनिकेत (19 वर्ष), मूल निवासी पटना, बिहार; हाल निवासी इंपीरियल हाइट्स, राजपुर।

6. अभिषेक (20 वर्ष), मूल निवासी खगड़िया, बिहार।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Tagged:
Share This Article