Menu
#Mumbai

क्रिकेटर कुलदीप यादव पहुंचे मसूरी, 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका के साथ लेंगे सात फेरे

मसूरी: भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव गुरुवार दोपहर मसूरी पहुंच गए। वह 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी समारोह मसूरी के लाइब्रेरी बाजार क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक होटल सेवॉय में आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार होटल सेवॉय …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 12 मा, 2026
क्रिकेटर कुलदीप यादव पहुंचे मसूरी, 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका के साथ लेंगे सात फेरे

मसूरी: भारतीय क्रिकेट टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव गुरुवार दोपहर मसूरी पहुंच गए। वह 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी समारोह मसूरी के लाइब्रेरी बाजार क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक होटल सेवॉय में आयोजित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार होटल सेवॉय में 13 और 14 मार्च को शादी से जुड़ी विभिन्न रस्में आयोजित की जाएंगी। शादी समारोह को लेकर होटल और आसपास के क्षेत्रों में तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, शादी के कार्यक्रम के लिए होटल सेवॉय के सभी कमरे 13 और 14 मार्च के लिए पहले ही बुक कर लिए गए हैं। वहीं मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था के लिए मसूरी के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में भी कमरे आरक्षित किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि इस खास मौके पर क्रिकेट, राजनीति और मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। कुलदीप यादव की शादी को लेकर मसूरी में भी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

Tagged:
Share This Article