Menu
#मनोरंजन

गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में 75 वे गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने कैम्पस में झंडारोहण किया। श्री संदीप चौधरी ने अपने सम्बोधन में देश के संविधान निर्माण को विस्तार से बताया और …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 जन, 2024
गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में 75 वे गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने कैम्पस में झंडारोहण किया। श्री संदीप चौधरी ने अपने सम्बोधन में देश के संविधान निर्माण को विस्तार से बताया और कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागु हुआ और यह दिन हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। निदेशक श्री विकास गुप्ता ने सभी को गणतंत्र दिवस पर शुभकामॅनायें दी। हिन्दी विभाग की शिक्षिका सुनीति त्यागी ने काव्य पाठ किया। कॉलेज के छात्र मनन, कशिश दत्त एवं प्रियांशी ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। मंच संचालन रितु मोदी एवं सुनीति त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर दीपशिखा बोहरा, शिखा सुरी, ललित जोशी, तारा सिंह, उमराव सिंह, रश्मि सक्सेना, राहुल शर्मा, कमलकान्त, अशोक, विशाखा, डा0 शिवानी, दीपाली अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Share This Article