Menu
#Mumbai

निवेश के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी, एसटीएफ ने तीन आरोपियों को दबोचा.

देहरादून: निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों को ठगने वाले साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने महाराष्ट्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने श्रीनगर गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति से करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये की ठगी की …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 26 मा, 2026
निवेश के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी, एसटीएफ ने तीन आरोपियों को दबोचा.

देहरादून: निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों को ठगने वाले साइबर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने महाराष्ट्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने श्रीनगर गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति से करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के अनुसार, मामले की जांच के दौरान बैंक खातों, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबरों के आधार पर गिरोह के सदस्यों की पहचान की गई। इसके बाद एसटीएफ टीम ने महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों से प्रतीक उत्तम बाफना, आशीष कुमार और मोहम्मद नासिर को गिरफ्तार किया।

व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर रचा ठगी का जाल

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित को पहले एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा दिया। शुरुआत में छोटी रकम निवेश कराकर उसे फर्जी मुनाफा दिखाया गया, जिससे पीड़ित का भरोसा जीत लिया गया।

इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कराई गई। जब पीड़ित ने अपना पैसा और मुनाफा निकालने की कोशिश की, तो उसे ग्रुप से बाहर कर दिया गया।

एसटीएफ के मुताबिक यह गिरोह फर्जी वेबसाइटों और ऑनलाइन निवेश योजनाओं के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाता था। पहले छोटे फायदे का लालच देकर भरोसा बनाया जाता और फिर बड़ी रकम ठग ली जाती थी। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

Tagged:
Share This Article