Menu
#अंतराष्ट्रीय

उत्तराखंड हल्द्वानी में व्यापारी की पत्नी का बैंक खाता खाली कर गए साइबर ठग:

साइबर अपराधी अलग-अलग तरीके से लोगों के साथ ठगी कर लोगों की जमा पूंजी ठग रहे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग समेत कई अन्य तरीके से साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। सबसे ज्यादा साइबर ठगी के मामले अब सामने आ रहे हैं। साइबर ठगी पर पुलिस द्वारा जन जागरूकता …

By Hindi News 24x7 - News Editor
Last Updated: 07 अप्र, 2023
उत्तराखंड हल्द्वानी में व्यापारी की पत्नी का बैंक खाता खाली कर गए साइबर ठग:

साइबर अपराधी अलग-अलग तरीके से लोगों के साथ ठगी कर लोगों की जमा पूंजी ठग रहे हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग समेत कई अन्य तरीके से साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।

सबसे ज्यादा साइबर ठगी के मामले अब सामने आ रहे हैं।

साइबर ठगी पर पुलिस द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद भी लोग ठगी के झांसे में आकर अपनी जमा पूंजी रोजाना गवां रहे हैं।

ताजा मामला हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है।

जहां एक व्यापारी की पत्नी के खाते से साइबर ठगों ने ₹714000 उड़ा लिए हैं।

रामपुर रोड निवासी व्यापारी ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि बैंक ऑफ इंडिया शाखा में उसकी पत्नी का खाता है।

खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 4 बार में अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से ₹714000 निकाल लिए हैं।

जिसकी शिकायत उसकी पत्नी ने पुलिस को दी, जिसके बाद मामला दर्ज हो गया है।

फिलहाल पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि दर्ज मामले को साइबर सेल को सौंपी जा रहा है।

आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना कर लगातार उनकी जमा पूंजी बैंक खातों से उड़ा रहे हैं।

पुलिस द्वारा लगातार अपील की जाती रही है की वह साइबर ठगी से सावधान रहें और अपनी पूंजी को सुरक्षित रखें।

Tagged:
Share This Article